Note what is right and what is wrong-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कौनसा नोट है सही और कौनसा गलत ?

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 9:10 PM (IST)
कौनसा नोट है सही और कौनसा गलत ?
अजमेर। नोटबंदी के बाद प्रचलन में आए दो हजार के नोट चर्चा के विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि दो हजार का नोट दो तरीके से बाजार में आया है। जिसे लेकर सभी संशय में है कि असली कौनसा और नकली कौनसा। रेलवे स्टेशन स्थित मदीना होटल के संचालक अहमद ने बताया कि दोनों नोटों में पहला अंतर सुरक्षा धागे का है। वहीं दूसरा अंतर कोने की डिजाइन और तीसरा अंतर मंगलयान की लिखावट का है। साथ ही फ्रंट कलर और नोटों के पूरे कलर में भी काफी अंतर है। छठा और अंतिम अंतर डाई का बताया जा रहा है। जो एक नोट में बोर्डर अधिक है तो दूसरे में कम। अब दो हजार के नोटों में आ रहे फर्क को लेकर वे संशय में है कि कौन सा नोट सही है और कौनसा गलत। साथ ही उन्हें नकली नोटों की छपाई का डर भी सता रहा है। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement