अजमेर। भले ही लोगों के पास खाने के लिए पैसे नहीं हो। लेकिन शराब पीने के लिए लोगों के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। ऐसा ही हाल है राजस्थान का। जहां भले ही लोग खाने के लिए पैसे नहीं होने की बात कह रहे हो। लेकिन शराब की बिक्री में कोई कमी नहीं आई है। आबकारी विभाग के आयुक्त ओपी यादव ने शुक्रवार को अजमेर में संभागस्तरीय बैठक लेते हुए बिक्री को और बढ़ाने को लेकर चर्चा की। राजीव गांधरी सभागार में हुई बैठक में संभाग के चारों जिलों के अधिकारी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा कि विभाग पर नोटबंदी का कोई असर नहीं है। बजाय विभाग ने इस साल शराब की बिक्री में 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। बैठक के दौरान अधिकारियों की परफोरमेंस को देखते हुए तीन कर्मचारियों को सस्पेंड और तीन को नोटिस देने की भी कार्रवाई की गई। आयुक्त ओपी यादव ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विभाग ने अभियान छेड़ रखा है। जिसमे इस वर्ष रिकॉर्ड मात्रा में शराब को जब्त किया गया। सात हजार से अधिक मुकदमे दर्ज करते हुए करीब दस हजार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
500,2000 के नोटों की हो सकती है नकल