फतेहाबाद। सीएमओ कार्यालय के बाहर बैठे एनएचएम वर्करों की भूख हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर एनएचएम वर्करों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का टोटा था, वहीं एनएचएम के सहारे चल रही विभिन्न सेवाएं हड़ताल के कारण लडख़ड़ा गई हैं। एनएचएम में तैनात चिकित्सक सुनील मेहता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है वे भी वही काम कर रहे हैं, जो प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्थायीकर्मी कर रहा है, मगर उनके वेतन और स्थायीकर्मी के वेतन में भारी अंतर है। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है सरकार उनकी हड़ताल को नाकाम करने के लिए विभिन्न तरीके आजमा रही है, मगर जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब हड़ताल जारी रहेगी। दूसरे दिन पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारतायह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...