Navratri 10 days -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नवरात्र होंगे 10 दिन के, मिलेंगे शुभ संकेत

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 6:51 PM (IST)
नवरात्र होंगे 10 दिन के, मिलेंगे शुभ संकेत
जयपुर। शक्ति उपासना के पर्व शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 1 अक्टूबर से प्रारंभ होंगे। माता आराधना के पर्व की तैयारियां शहर के माता मंदिरों में शुरू हो गई हैं। पंडालों में स्थापना के लिए मूर्तियों को साकार रूप देने का कार्य अब अंतिम चरण में है। इस बार माता की आराधना 9 की बजाए दस दिन होगी। पं.राजकुमार कुमार चतुर्वेदी के अनुसार इस बार की नवरात्र की जो तिथि बढ़ रही है ये सुख, शांति एवं समृद्धि का शुभ संकेत है।भारतीय संस्कृति में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। नौ दिन तक चलने वाले नवरात्र में दुर्गा के नौ रूप शैलपुत्री, ब्रम्हचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी व सिद्धीदात्रि की पूजा की जाती है। आम तौर पर जो शारदीय नवरात्रि नौ दिन की होती है वो तिथि के घटने से आठ दिन की हो जाती हैए परंतु इस बार शारदीय नवरात्र 10 दिनों तक चलेगी। शास्त्रों में घट स्थापना के लिए प्रात: काल के समय ही श्रेष्ठ माना गया है। 1 अक्टूबर शनिवार को कलश स्थापना के बाद मां के प्रथम रूपी शैलपुत्री की पूजा होगी। प्रतिपदा की तिथि में बढ़ोतरी हुई । इसी कारण नवरात्र 10 दिनों की हो रही है जो 10 अक्टूबर को संपन्न होगी। पंडितों एवं ज्योतिषाचार्यों ने इसके बारे में बताया है कि आमतौर पर नवरात नौ दिनों की होती है। तिथि टूटने की क्रिया कई सालों से चल रही जिसके कारण कई बार 8 दिनों की नवरात्र मनाई गई है ये तिथि का बढ़ना एक शुभ संकेत है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement