Narcotics department inspector and constable arrested on extortion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नारकोटिक्स विभाग के इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को अवैध वसूली करने पर पकड़ा

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 11:03 PM (IST)
नारकोटिक्स विभाग के इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को अवैध वसूली 
करने पर पकड़ा
अजमेर। नारकोटिक्स विभाग के इंस्पेक्टर और कांस्टेबल अवैध वसूली के चलते पुलिस के हत्थे चढ़ गए । अजमेर के केकड़ी में नशे पर लगाम लगाने का जिम्मा इसी अधिकारी की देख रख में होना था। इसी ने विभाग को परदे में रखा कर नशे के कारोबारियों के साथ मिलकर अवेध वसूली का काम किया । एक व्यापारी की शिकायत के बाद अब इस अधिकारी और इस के कांस्टेबल के साथ ही गिरोह के दो गुर्गे सलाखों के पीछे है । अजमेर नारकोटिक्स विभाग का इंस्पेक्टर दीपक दवा की दुकानों से अवेध वसूली किया करता था। इस काम के लिए इस ने अपना गिरोह बनाया हुआ था। पहले इंस्पेक्टर दीपक के गुर्गे नशीली दवाओं की खरीद करते थे और प्रिस्क्रिप्शन के लिए व्यापारी को घुमाते रहते थे। बाद में इंस्पेक्टर दीपक व्यापारियों को नशीली दवा का कारोबारी बताते हुए मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तार करने की धमकी दे कर अवैध वसूली किया करता था। इस गिरोह ने पिछले दिनों अजमेर के महेंद्र सिंह नाम के व्यापारी को भी अपना निशाना बनाया। व्यापारी के झांसे में नहीं आने के चलते इंस्पेक्टर दीपक और इस के गिरोह के सदस्यों ने महेंद्र सिंह के साथ मारपीट की । पूरा मामला पुलिस के आला अफसरों तक पहुंचा तो उनके होश उड़ गए । इस मामले में अब पुलिस ने नारकोटिक्स विभाग के इंस्पेक्टर दीपक के साथ ही कांस्टेबल रमेश और गिरोह के दो गुर्गो को गिरफ्तार किया है। सभी चारो आरोपियों को फिलहाल बापर्दा रखा गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement