Muslim Ekta Manch and Vyapar Mahasangh shared the joy of Diwali with needy families-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुस्लिम एकता मंच और व्यापारिक महासंघ ने जरूरतमंद परिवारों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

khaskhabar.com: शनिवार, 07 नवम्बर 2026 3:31 PM (IST)
मुस्लिम एकता मंच और व्यापारिक महासंघ ने जरूरतमंद परिवारों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां
खास खबर। अजमेर दीपावली के पावन पर्व पर सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम एकता मंच एवं श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए दीप जलाने के लिए तेल, दीपक, मिठाई एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नवाब हिदायत उल्ला, मुस्लिम एकता मंच के मौलाना अयूब कासमी, दरगाह शरीफ के गद्दीनशीन सैयद फखर काज़मी, एडवोकेट सैयदा वाहेद चिश्ती एवं अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने कहा कि दीपावली का पर्व केवल घरों को ही नहीं, बल्कि दिलों को भी रोशन करने का संदेश देता है। हम सभी को अपने देश और समाज के लोगों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए, ताकि कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब समाज के जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान आए। इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
इस मौके पर, अंजुमन सदस्य सैयद गफ्फार काजमी, एहतेशाम चिश्ती, अल्ताफ खान, करी दाऊद, हाफिज सदरूद्दीन, राजेंद्र मुरजवानी, हितेश लालवानी, गुडवंत राहुल, सरदार जगजीत सिंह छाबड़ा, परवीन कुमार शर्मा, अकबर हुसैन घोसी, हाजी रईस कुरैशी, मोहम्मद इकबाल, अब्दुल सलाम, सैयद गुलजार चिश्ती, अब्दुल नईम खान, काजी मुनव्वर अली, आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement