धौलपुर। जिले के निहालगंज थाना इलाके की गोशाला कॉलोनी में पड़ोसियों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर उसे फांसी से फंदे से लटकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि गोशाला कॉलोनी में शारदे विद्यापीठ स्कूल के पास रहने वाली लीला ने मामला दर्ज कराया है कि उसका पति सियाराम और वह 28 सितंबर को घर पर खाना खा रहे थे कि पड़ोसी सहित तीन लोग घर पर आए और मुझे कमरे में बंद कर पति से एक कमरे में ले जाकर मारपीट कर कोरे कागजों पर अंगूठा लगवा लिया। बाद में गला दबा कर हत्या कर दी और फांसी से फंदे से लटका दिया।