Mundawar Congress opposed the proposal to shift Khairthal district headquarters to Bhiwadi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुंडावर कांग्रेस ने खैरथल जिला मुख्यालय भिवाड़ी ले जाने के प्रस्ताव का विरोध किया

khaskhabar.com: सोमवार, 18 अगस्त 2025 12:09 PM (IST)
मुंडावर कांग्रेस ने खैरथल जिला मुख्यालय भिवाड़ी ले जाने के प्रस्ताव का विरोध किया
मुंडावर। खैरथल से जिला मुख्यालय को भिवाड़ी ले जाने के प्रस्ताव से आक्रोशित मुंडावर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज ग्राम मातोर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन मुंडावर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश कौशिक और महामंत्री रामावतार चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अखिलेश कौशिक ने कहा कि सरकार द्वारा जिले का नाम भर्तृहरि नगर और जिला मुख्यालय भिवाड़ी ले जाने के प्रस्ताव की कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने सरकार से इस प्रस्ताव को तुरंत वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष अयूब खान, पूर्व एमपीएस एवीएन, पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, तारीफ खान (पूर्व सरपंच) सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement