देशराज गुर्जर मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों का सरगना है। वह नाबालिगों से
मोबाइल चोरी व स्नेचिंग की वारदातें करवाता था। गिरफ्तार आरोपियों के अलावा
एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। आरोपियों और नाबालिग से पूछताछ में
दो दर्जन मोबाइल एवं दो लैपटॉप व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। उनसे
विद्याधरनगर थाना इलाके के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल चोरी, मोबाइल
स्नेचिंग की चार वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस उनके अन्य साथियों को
तलाश कर रही है।