Mobile Snecing gang busted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोबाइल स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 10:17 PM (IST)
मोबाइल स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश
जयपुर। विद्याधर नगर इलाके में पुलिस ने शनिवार को मोबाइल स्नेचिंग गिरोह को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त उत्तर द्वितीय राजेश मील ने बताया कि थाना विद्याधरनगर इलाके में मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों की रोकथाम के लिए शास्त्रीनगर सहायक पुलिस आयुक्त जगमोहन शर्मा एवं विधाधरनगर थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम के सदस्य कांस्टेबल झाबरमल व पे्रमचंद ने गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई। बाद में पुलिस ने आरोपी देशराज गुर्जर निवासी ग्राम गुर्जरों की ढाणी शाहपुर हाल निवासी बी-22 तुलसीनगर थाना विधाधरनगर एवं पुष्पेन्द्र उर्फ कल्लू निवासी अंबाबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement