Mobile in prisons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेलों में मोबाइल, प्रशासन की लगाम बेलगाम

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 7:30 PM (IST)
जेलों में मोबाइल, प्रशासन की लगाम बेलगाम
अजमेर। एक तरफ जेल प्रशासन और पुलिस जेलों में बंद अपराधियों पर लगाम कसने की बात करता है तो दूसरी तरफ प्रदेश की जेलों में मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है .. अजमेर की सेंट्रल जेल में एक बार फिर कैदियों के पास से एक मोबाइल फोन बैटरी और सिम बरामद हुए है । अजमेर की सेंट्रल जेल में केदियो की तलाशी के दौरान एक बार फिर मोबाइल फोन बरामद होने से जेल प्रशासन सवालों के घेरे में है। यह अलग बात है की यह मोबाइल फोन जेल अधीक्षक संजय यादव की सख्ती के चलते ही सामने आये है। लेकिन कैदियों के पास से मोबाइल फोन मिलना जेल कर्मचारियों और कैदियों के बीच मिली भगत को उजागर कर रहा है । जेल प्रशासन ने इस सम्बन्ध में एक मुकदमा सिविल लाइन्स पुलिस थाणे में दर्ज करवाया है । पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार यह मोबाइल फोन बहुचर्चित भंवर सिनोदिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी बलवाराम के बेरक मिले है । सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार इन मोबाइल फोन की कॉल डिटेल सामने आने के बाद ही यह पता चल पायेगा की इन फोन का उपयोग कोन कर रहा था। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement