khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 8:07 PM (IST)
इसके
अलावा सांसद बहादुरसिंह कोली के संबोधन के दौरान एक व्यक्ति खडा हो गया और
जोर-जोर से जाट आरक्षण की मांग करने लगा और कहने लगा कि सरकार कोई काम
नहीं कर रही है। जिसे बाद में पुलिस एवं कार्यकर्ताओं ने समझाकर बैठाया।
यही नहीं जब खाद्य मंत्री हेमसिंह भडाना बोलने लगे तो उसी दौरान एक व्यक्ति
ने भीड में खडे होकर सरकार के प्रति नाराजगी जताई और जोर से बोलना शुरू कर
दिया। माहौल को बदलने के लिये भडाना ने भाजपा और सरकार के समर्थन में नारे
लगाने पडे। भरतपुर में मंत्री समूह के बूथ सम्मेलन में मंत्री कालीचरन
सर्राफ ने विद्यार्थी मित्रों के विरोध पर घोषणा की कि तीन माह में
विधार्थी मित्रो की समस्या का समाधान होगा और सभी को सरकार की ओर से रोजगार
दे दिया जायेगा।