Ministers slammed Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायकों ने की मंत्रियों की खिंचाई

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 8:07 PM (IST)
विधायकों ने की मंत्रियों की खिंचाई
विधायक विजय बंसल, जगतसिंह, अनीता गुर्जर एवं बच्चू वंशीवाल सम्मेलन में मौजूद रहे। सम्मेलन में बोलते हुए विधायक जगतसिंह ने सरकार और प्रशासन के अधिकारियों को घेरा और कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते हैं जिससे उनके काम नहीं हो रहे हैं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षाओं पर नाराजगी जताई। हालांकि कार्यकर्ताओं के नाम लेकर वह अपनी नाराजगी दिखा रहे थे। विधायक विजय बंसल ने भाजपा शासन के कार्यकाल और मुख्यमंत्री राजे के नेतृत्व में हुये कामों की सराहना की और कहा कि जिला प्रशासन व्यापारियों के साथ हठधर्मिता का रवैया अपना रहा है। व्यापारियों, पार्षद एवं आम लोगों के विरोध के बाद भी लक्ष्मण मंदिर से कोतवाली तक डिवाइडर लगाने एवं व्यापारियों को परेशान करने पर अडा है जिसे सहन नहीं किया जायेगा और डिवाइडर को वे नहीं बनने देंगे इस संबंध में प्रभारी मंत्री कालीचरन सर्राफ ने भी उन्हें आश्वस्त कर दिया है। अधिकारियों की मनमानी पर विधायकों ने चिंता जताई। सम्मेलन में मौजूद विद्यार्थी मित्रों ने भी उन्हें स्थाई करने की मांग को लेकर कई बार हंगामा किया और झूठे वायदे के आरोप लगाते हुए नारेबाजी से व्यवधान भी किया और विद्यार्थी मित्रों ने अपनी नाराजगी इस सम्मेलन में दर्ज कराई। विद्यार्थी मित्रों को रोजगार मिलेगा-

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement