khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 8:06 PM (IST)
भरतपुर। भरतपुर में बूथ सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को विधायकों और कार्यकर्ताओं ने काम नहीं होने का आरोप लगाते हुए अपनी ही सरकार के चार मंत्रियों की जमकर खिंचाई की। कार्यकर्ताओं की सुनवाई को लेकर आये मंत्री समूह के चार मंत्री उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरन सर्राफ, खाद्य मंत्री हेमसिंह भड़ाना व् खनिज मंत्री राजकुमार रिंणवा, देवस्थान विभाग एवं गौपालन मंत्री ओटाराम देवासी ने नुमायश मैदान में भाजपा के बूथ सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सम्मेलन में विधायकों ने अपनी ही सरकार एवं प्रशासन के अधिकारियों पर उनकी सुनवाई नहीं होने और कार्यकर्ताओं के काम नहीं होने के आरोप लगाते हुए सरकार के मंत्रियों को घेरा।
अफसर सुनते नहीं-