नूहं। सोमवार को जिला मुख्यालय पर महिला शक्ति ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरोध में जोरदार प्रर्दशन किया। मिड-डे-मील के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में बच्चों को दोपहर का भोजन बनाने वाली महिलाओं ने 7 वें वेतन आयोग के अंतर्गत मासिक वेतन बढ़ाने की मांग की। शहर के गांधी पार्क में मिड-डे-मील के अंतर्गत स्कूलों में भोजन बनाने वाली हजारों महिलाए एकत्रित हो गई। महिलाओं की मांगों का सर्मथन करते हुए सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष राजसिंह ने बताया कि प्रदेश में 32 हजार महिलाएं काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से मांग है। कि इन महिलाओं को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा दे कर 18000 रूपये मासिक वेतन दिया जाए। वर्करों को 180 दिन की प्रसूति अवकाश दिया जाए,निजि संस्थाओं के हाथ में मिड-डे-मील को न दिया जाए,12 वीं कक्षा तक मिड-डे -मील योजना को शुरू किया जाए तथा स्कूलों में दो-दो महिलाएं भोजन बनाने के लिए और नियुक्त की जाएं। सर्व कर्मचारी संघ व अध्यापक संघ के जिला प्रधान तय्यब हुसैन ने कहा कि मिड-डे- मील योजना में भोजन बनाने में लगी महिलाएं सर्दी -गर्मी में बच्चों को भोजन बना कर देती है।
लेकिन सरकार इन महिलाओं को मासिक मानदेय देने में भी परेशान किए हुए है। उन्होंने कहा कि भोजन बनाने वाली महिलाएं इस योजना में कड़ी के रूप में काम कर रही है। इसलिए सर्वकर्मचारी संघ महिलाओं की हर मांग का सर्मथन करता है। महिलाओं ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को हल्का में न लें,अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए महिलाएं सरकार के विरोध में हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है।