Megha Mukul Awarded PhD in Education-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेघा मुकुल को मिली शिक्षा विषय में पीएचडी की उपाधि

khaskhabar.com: बुधवार, 04 नवम्बर 2026 5:11 PM (IST)
मेघा मुकुल को मिली शिक्षा विषय में पीएचडी की उपाधि
टोंक। देवकन्या ग्रुप कॉलेजेज की संरक्षक मेघा मुकुल ने शिक्षा विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर संस्थान एवं जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह उपाधि श्याम यूनिवर्सिटी लालसोट से डॉ. किरण सिडाना के मार्गदर्शन में प्राप्त की। मेघा मुकुल ने अपना शोध कार्य उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा कानून का विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की अभिवृत्ति पर प्रभाव का टोंक जिले के संदर्भ में अध्ययन विषय पर पूर्ण किया है। उनके शोध का उद्देश्य नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा कानून के प्रति विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के दृष्टिकोण तथा इसके प्रभावों का अध्ययन करना रहा। उनका पीएचडी के लिए साक्षात्कार राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के शिक्षा विभाग की सेवानिवृत्त शिक्षाविद एवं पूर्व डीन डॉ. रीटा अरोड़ा ने लिया। मेघा मुकुल की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर देवकन्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सोनम कंछल, प्रोफेसर अनीता पारीक, रीना मीणा, वीणा शर्मा, दीप्ति चौधरी, अर्चना गौतम, सोनिया शर्मा, मनोज प्रजापत, ज्योति राठौड़, सुनीता मेघवाल एवं नीलू जाट सहित संस्थान के सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने मेघा मुकुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement