भरतपुर। जिला कलैैक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला कलक्टर डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में खनिज विभाग की पर्यावरण सहमति दिये जाने के संबंध में बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में ऐसे आवेदक जिन्हें पहले पट्टे मिल चुके हैं उन्है पर्यावरण सहमति दिये जाने पर चर्चा की गई। बैठक में 70 खनन पट्टों के प्रकरणों पर विचार किया गया। जिसमें पर्यावरण सहमति देने के संबंध में दस्तावेजों की जांच भी की गई। बैठक में खनिज विभाग के अभियन्ता ओ.पी. काबरा, राजस्थान पर्यावरण प्रदूषण मण्डल के आरओ ओ.पी. भारद्वाज, वरिष्ठ वैज्ञानिक राजकुमार शर्मा, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियन्ता फूल सिंह मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इस संबंध में यह 9वीं बैठक आयोजित हुई।
[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]