पानीपत । पानीपत नगर निगम के मेयर सुरेश वर्मा को स्थानीय सिविल न्यायधीश एके पंवार ने मारपीट के मामले में मेयर के वकील की दलील को मंजूर करते हुए स्थायी जमानत दे दी है। आपको बता दे कि बीते महीने 16 अक्तूबर की रात डाबर कॉलोनी से वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम से लौटते समय पानीपत ग्रामीण मोर्चा के प्रधान सतपाल राणा पर एक दर्जन अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। राणा ने आरोप लगाया था कि उन्हें गोली मारने की भी कोशिश की गई थी। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सतपाल राणा ने पुलिस में दी शिकायत में मेयर सुरेश वर्मा उसके पांच भाइयों समेत एक दर्जन लोगों पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस आधार पर मेयर सुरेश वर्मा के भाइयो के खिलाफ मामला दर्ज कर 5 लोगों को काबू किया था । इस मामले में मेयर ने अग्रिम जमानत ली थी ,और मेयर को सीआ ए को जाँच में सहयोग करने की अपील की थी । लेकिन बीते दिन पुलिस ने मेयर को दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया और निजी जुर्माने पर छोड़ा । सोमवार को जिला अदालत में पुलिस ने मेयर की जमानत याचिका पर बहस की लेकिन अदालत ने मेयर की और से हाजिर अधिवक्ता की दलीलों पर मेयर को स्थायी जमानत दी।
यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...