Advertisement
दिल्ली की महारैली में उमड़ा जनसैलाब भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति जनता के आक्रोश का प्रमाण : कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और स्वतंत्रता लोकतंत्र की बुनियाद है। मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का सरकार को पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव करके अपनी दोहरी नीति उजागर कर रही है।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक मर्यादाओं और प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए है। चुनावी प्रक्रिया के प्रति जनता का विश्वास बनाए रखना सरकार और संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है।
कुमारी सैलजा ने शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रदर्शनों की अनुमति में आने वाली बाधाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल राजनीतिक असहमति को दबाने के लिए नहीं होना चाहिए।
सांसद ने कहा कि दिल्ली की महारैली से निकला संदेश देश के गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देश की जागरूक जनता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सिरसा
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


