Martyrdom Day tribute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहीदी दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2016 2:33 PM (IST)
शहीदी दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि
रेवाड़ी। शहीदी दिवस के मौके पर रेवाड़ी में नाईवाली चौक स्थित राव तुलराम की प्रतिमा और राव तुलराम पार्क में उनके वंशजों के साथ सैंकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित किए और शहीदों को याद किया। इस मौके पर राव तुलाराम के वंशज केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव, राव अजित सिंह के बेटे अर्जुन राव और राव याधुवेंद्र सिंह भी स्मारक पर पहुंचे और शहीदों को याद किया। साथ ही इस मौके पर राज्यमंत्री डॉ बनवारी लाल, रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, नारनौल विधायक ओमप्रकाश और इनेलो नेता अभय चौटाला ने भी राव तुलाराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement