many programme will be held in haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वर्ण जयंती पर वर्ष भर आयोजित होंगे कार्यक्रम

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 5:48 PM (IST)
स्वर्ण जयंती पर वर्ष भर आयोजित होंगे कार्यक्रम
कैथल। प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा के गठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर वर्ष भर स्वर्ण जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्वर्ण जयंती का लोगो आगामी 17 सितंबर को सरकार द्वारा गुरूग्राम में जारी किया जाएगा। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा प्रदेश स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में लोगों को हरियाणा के पिछले 50 वर्ष के इतिहास के साथ-साथ विकास व कल्याणकारी उपलब्धियों का लेखा-जोखा बताया जाएगा। झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विकास व कल्याणकारी नीतियों की एक तस्वीर प्रस्तुत की जाएगी। सूचनाए,जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की प्रेस शाखा की उपनिदेशक उर्वशी रंगारा ने पत्रकारों को बताया कि विभाग द्वारा सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों एवं नई कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार ले-आउट तैयार किया जा रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement