Advertisement
गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 55 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कीमत 55 लाख रुपए

पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा और अन्य क्षेत्रों से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद गांजे को विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों की पन्नियों में पैक किया जाता था, ताकि उसकी पहचान आसानी से न हो सके। आरोपी अपनी कार के जरिए गांजे की सप्लाई करते थे। इसके साथ ही टेलीग्राम एप और ऑनलाइन पार्सल के माध्यम से ग्राहकों की मांग के अनुसार नशीले पदार्थ की डोर-टू-डोर डिलीवरी भी करते थे। इस तरीके से आरोपी सीधे ग्राहकों तक गांजा पहुंचाकर अवैध कारोबार चला रहे थे।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हुए हैं तथा गांजे की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 किलो 124 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई एसेंट कार और घटना में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं। बरामद मोबाइल फोन के जरिए पुलिस आरोपियों के संपर्कों, ग्राहकों और ऑनलाइन माध्यम से होने वाले लेनदेन की जानकारी जुटा सकती है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना बिसरख में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी वसीम का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट की के तहत दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजे की खरीद-फरोख्त के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार में शामिल अन्य संभावित लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


