Advertisement
छठ पूजा को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट, यमुना घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए जरूरी निर्देश

घाट तक पहुंचने और वहां से वापस लौटने के दौरान आवागमन सुगम बनाए रखने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने, किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने और पूरे आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा शुरू होने से पहले सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम समय से पूरे कर लिए जाएं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपने निर्धारित स्थानों पर मुस्तैद रहें और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। किसी भी आपात स्थिति या अव्यवस्था की आशंका पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए भी पुलिसबल को तैयार रहने को कहा गया।
गौरतलब है कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। ऐसे में घाटों पर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुचारु आवागमन की व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। पुलिस अधिकारियों के इस निरीक्षण को इसी दिशा में की जा रही तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से स्पष्ट किया गया है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएंगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


