Major Action by Churu ACB : Assistant Programmer and Senior Assistant Arrested for Accepting Bribe in Exchange for Inter-Caste Marriage Assistance Funds-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चूरू एसीबी की बड़ी कार्रवाई : अंतर्जातीय विवाह सहायता राशि के बदले रिश्वत लेते सहायक प्रोग्रामर और वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 22 अप्रैल 2026 6:18 PM (IST)
चूरू एसीबी की बड़ी कार्रवाई : अंतर्जातीय विवाह सहायता राशि के बदले रिश्वत लेते सहायक प्रोग्रामर और वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार
चूरू/जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की चूरू इकाई ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दो कर्मियों और एक निजी व्यक्ति को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देशों पर अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि की एवज में रिश्वत मांगने पर की गई। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे राजस्थान सरकार की 'डॉ. सविता बेन अंबेडकर अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' के तहत 10 लाख रुपये की सहायता राशि मिलनी थी। योजना की पहली किस्त (2.5 लाख रुपये) स्वीकृत होने के बाद, दूसरी किस्त जारी करवाने के नाम पर आरोपी विजय खैरीवाल (सहायक प्रोग्रामर), कुलदीप आलडिया (वरिष्ठ सहायक) और निजी व्यक्ति बलवीर बिग्गा द्वारा 35,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन और चूरू एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया:
सत्यापन: 15 अप्रैल, 2026 को शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपियों ने बिचौलिए के माध्यम से 20,000 रुपये पहले ही प्राप्त कर लिए थे।
ट्रैप: आज शेष 15,000 रुपये की राशि के साथ जाल बिछाया गया। जैसे ही निजी व्यक्ति बलवीर बिग्गा ने परिवादी से रिश्वत ली, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। रिश्वत की राशि उसकी पैंट की जेब से बरामद की गई।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में तीनों आरोपियों—विजय खैरीवाल, कुलदीप आलडिया और बलवीर बिग्गा—को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीबी अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ और आगे का अनुसंधान कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement