Major accident on Barnala-Bathinda highway, drunk car riders crushed three people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बरनाला-बठिंडा हाइवे पर बड़ा हादसा, नशे में धुत कार सवारों ने तीन लोगों को कुचला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 नवम्बर 2024 2:30 PM (IST)
बरनाला-बठिंडा हाइवे पर बड़ा हादसा, नशे में धुत कार सवारों ने तीन लोगों को कुचला
बरनाला। जहां पूरा देश दिवाली का त्योहार मना रहा था, वहीं बरनाला-बठिंडा नेशनल हाईवे पर हंडियाया के पास नशे में धुत कार चला रहे दो युवकों की लापरवाही ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 2 मोटरसाइकिल सवार और 3 पैदल जा रहे विदेशी नागरिकों को कुचल दिया गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि नशे की हालत में एक सरकारी कर्मचारी भी शामिल था, जो कार चला रहा था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सड़क सुरक्षा बल ने घायलों को बरनाला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक घटना ने दिवाली की खुशियों के बीच कई परिवारों को शोक में डुबो दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement