Leopard Panic in BBMB Colony -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीबीएमबी कॉलोनी में तेंदुए की दहशत

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 नवम्बर 2016 4:53 PM (IST)
बीबीएमबी कॉलोनी में तेंदुए की दहशत
नंगल। शहर नंगल के बीबीएमबी रिहाशी कालोनी में तेंदुआ देखे जाने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है । लोगो ने सैर पर जाना बंद कर दिया है। बच्चो का खास ध्यान रखा जा रहा है। सुबह के वक्त बीबीएमबी रिहाइशी इलाके में रहने वाली एक औरत ने अपने मुख्य द्वार के बाहर एक तेंदुए को बैठे देखा कुछ देर बाद तेंदुआ वहां से आगे चला गया जिसे बाद में लोगों के घरो के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेन्दुआ देखा गया तेंदुए के कॉलोनी में देखे जाने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई जिस कारण लोगों ने दहशत के कारण रात और सुबह के वक्त घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया यहां तक कि बच्चों को स्कूल भेजने के वक्त भी ज़्यादा एहतियात बरतने लग पड़े हैं।

जैसे ही यह खबर जंगली जीव सुरक्षा विभाग को मिली उन्होंने तुरंत बीबीएमबी इलाके में पहुंच वहां पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगा दिया और वहां पर नाइट विजन कैमरे भी तैनात कर दिया ताकि रात के वक्त अगर तेंदुआ यहां घूमता हुआ तो इन कैमरों की पकड़ में आ सके
वहीं लोगों की माने तो रात के वक्त सुनी जाने वाली बड़ी दहाडो जैसी आवाज के कारण लोग डरे हुए रहते हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की अफवाहें फैली हुई है।

खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement