Leaving three daughters died, the commotion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन बेटियों को छोड़ चल बसी मां, हंगामा

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 08:40 AM (IST)
तीन बेटियों को छोड़ चल बसी मां, हंगामा
जोधपुर । निजी अस्पतालों में मरीजों के साथ लापरवाही बरती जाती है, कई बार आरोप लगे और अब फिर एक निजी अस्पताल में मौत पर हंगामा हुआ । कायलाना रोड स्थित डऊकिया अस्पताल में रविवार को भूरटिया निवासी ममता बलाई को भर्ती कराया गया था। दो बेटियों की मां ममता गर्भवती थी। उसने रात करीब 11 बजे एक और बेटी को जन्म दिया। ज्यादा खून बहने के कारण अस्पताल के डॉक्टर ने परिजनों से खून की व्यवस्था करने को कहा। परिजनों ने 7-8 यूनिट खून दिया, लेकिन ममता ने तडक़े दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। उनकी अस्पताल के कर्मचारियों से हाथापाई भी हुई। इसकी सूचना पर पुलिस और आरएसी अस्पताल पहुंची। पुलिस अधिकारियों के जांच के आश्वासन पर परिजन शांत तो हुए लेकिन मामले में अभी तक इस बात का विरोध है कि क्या वास्तव में लापरवाही में ममता की जान गई। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement