टोंक। पांच बत्ती स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन सन्त फूलचन्द बजाज के सानिध्य में किया गया। सन्त बजाज ने कहा कि सत्संग में आने से हमारे जीवन में गुरूमत वाला भाव जाग्रत होता है। जीवन में गुरूमत आने से हमारे अन्दर के विकार समाप्त होने लगते हैं और जीवन एक आदर्श जीवन बनता है। अच्छा बोलना ही काफी नहीं हमारे अच्छे कर्म भी होने चाहिए। हम अपने लिए तो अच्छा करते ही हैं, दूसरों के लिए भी अच्छा करना सीखें, तभी परोपकार की भावना प्रबल होगी।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर