कैथल। वकीलों और डीसी के बीच चल रहे विवाद ने उस समय नया मोड़ ले लिया। जब वकीलों ने बार परिसर में धरना शुरू कर दिया। बार एसोसियशन के अध्यक्ष अशोक गौतम ने कहा कि डीसी और एसडीएम के अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ वकीलों ने अनशन शुरू किया है। पहले दिन अनशन पर 7 वकील बैठे। इस दौरान वकीलों ने मांग की कि डीसी और एसडीएम का तबादला तुरंत किया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक धरना अनशन जारी रखने की बात कही।