Advertisement
कपूरथला केंद्रीय जेल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह काबू में है : एसएसपी गौरव तूरा

एसएसपी गौरव तूरा ने आगे बताया कि यह घटना केवल जेल के ब्लॉक नंबर-4 तक सीमित थी। इससे पहले ब्लॉक नंबर-4 में कैदियों के बीच आपसी झड़प हुई थी। इस दौरान तीन कैदी घायल हुए, जिनका इलाज कराया जा रहा है। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों की गिनती लगातार की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी कैदी जेल परिसर में सुरक्षित हैं। जेल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
एसएसपी ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जेल प्रशासन तथा पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी रख रहे हैं।
कपूरथला केंद्रीय जेल में शनिवार शाम कैदियों के दो गुटों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गया। कुछ कैदियों ने उत्तेजना में छत पर चढ़कर हंगामा किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों को सतर्क होकर कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के चलते स्थिति बिगड़ने से पहले ही नियंत्रित कर ली गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कपूरथला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


