Lalitpur: Inhuman face of child labour, video of brutality with a 10-year-old innocent goes viral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ललितपुर : बालश्रम का अमानवीय चेहरा, 10 वर्षीय मासूम के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 जनवरी 2025 3:09 PM (IST)
ललितपुर : बालश्रम का अमानवीय चेहरा, 10 वर्षीय मासूम के साथ बर्बरता का वीडियो वायरल
ललितपुर। ललितपुर के लक्ष्मीपुरा मोहल्ले की एक बेकरी से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शुभम बेकरी के ठेकेदार ने 10 वर्षीय मासूम को बंधक बनाकर जबरन बालश्रम कराया। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मासूम बच्चे को ठेकेदार के सामने रोते और गिड़गिड़ाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में ठेकेदार उसे मारते और जबरन काम कराते हुए दिखाई दे रहा है। मासूम बच्चे के पिता की मौत के बाद वह और उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। ऐसे में 12 वर्षीय यह बच्चा मजदूरी करने को मजबूर हुआ। लेकिन इस मजबूरी का फायदा उठाकर बेकरी ठेकेदार ने उसके साथ घोर अमानवीय व्यवहार किया। बच्चे की मां ने जब वीडियो देखा, तो वह तुरंत सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने उनके बच्चे को घर से ले जाकर जबरन काम करवाया और उसके साथ मारपीट भी की।
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बालश्रम विभाग भी सक्रिय हो गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना न केवल बालश्रम की समस्या को उजागर करती है, बल्कि समाज में फैली संवेदनहीनता पर भी सवाल खड़े करती है। जरूरत है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएं ताकि किसी मासूम को इस तरह की प्रताड़ना का शिकार न होना पड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement