khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 11:20 AM (IST)
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार व डॉक्टरों के बीच बेशक सहमति बन गई हो लेकिन लैब टेक्नीशियन अपनी मांगों को लेकर अभी अड़े हुए हैं। जिले भर के एलटी सोमवार से दो दिन की हड़ताल पर चले गए है। जिससे सिविल अस्पताल में व्यवस्था बिगड़ सकती है। हड़ताल के दौरान एलटी इमरजेंसी तथा डिलीवरी केस में भी मरीज का सेम्पल नहीं लेंगे। इस हड़ताल में स्थायी व अनुबंधित दोनों ही कर्मचारी सम्मलित है। फतेहाबाद जिले के लगभग 35 एलटी हड़ताल पर रहेंगे। जिसमें 25 पक्के तथा 15 ठेके पर कार्यरत लैब टेक्नीशियन शामिल हैं। डाक्टरों की हड़ताल के साथ एलटी यूनियन ने भी 19 तथा 20 सितम्ब को हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी थी। डाक्टरों व सरकार के बीच मांगों को लेकर सहमति बन गई लेकिन एलटी अपनी मांगो को लेकर अभी अड़े हुए। जिला लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के प्रधान केदार जांगड़ा ने बताया प्रदेश यूनियन के आह्वान पर एलटी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान इमरजेंसी व डिलीवरी केस में भी सेम्पल नहीं लिए जाएंगे।