राजसमंद। कुंवारिया जोहिडा़ बावजी के 55 वे विशाल पशु मेले के समापन बुधवार को हुआ। मेले का समापन कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस के पुर्व विधायक राजसमंद बंशीलाल गहलोत ने कहा कि हमने सभी राजनीतिक संकीर्णताओं से उपर उठकर विपति के समय दुश्मन देश को करारा जबाव दिया है उरी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के खिलाफ जो कार्यवाही हुई है, उसका पुरा समर्थन करते हुए भारतीय सेना को सलाम करता है।
प्रदेश काग्रेस कमेटी सदस्य हरिसिंह राठौड़ ने कहा कि देश की समृद्वि व समग्र विकास चाहते है, तो हमेें किसान और पशु पालक पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इस प्रकार के मेले कृषि में आधुनिक तकनीक उन्नत नस्ल पालन में मदद करते है जिससे आर्थिक उन्नयन होता है। कहा कि कुंवारिया पशु मेला अपने विराट स्वरूप और व्यवस्थाओं के लिए पुरे प्रदेश में माना जाता है। यह पशु प्रधान ईलाका है लेकिन स्थानीय पशू चिकित्सालयों में मानव संसाधनों का अभाव है। पूर्व उप जिला प्रमुख रघुवीरसिंह राठौड़ ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के संवाहक है। ऐसे में हमारी श्रेष्ठ पुरातन परम्पराओं के साथ साथ आधुनिक खेती एंव पशुपालन पर भी ध्यान देना होगा। मेले में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यापारियों -कर्मचारियों को पुरुष्कार देकर नवाजा गया। अतिथियों ने मेला संचालक राजसमंद प्रधान रीना कुमावत का शॉल ओढ़ाकर किया गया विकास अधिकारी प्रदीप कुमार ईणाणिया, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार शर्मा आदि अन्य कर्मचारियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधान रीना कुमावत ने सभी का आभार प्रकट किया।