दौसा। लालसोट विधायक किरोड़ीलाल मीना की शंखनाद रैली व जयपुर कूच मामले को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन व विधायक के बीच वार्ता हुई। प्रशासन ने विधायक को वार्ता का प्रस्ताव भेजा। इस पर कलेक्टर कक्ष में विधायक व प्रशासन के अधिकारियों ने चर्चा की। वार्ता में कलेक्टर अशफाक हुसैन, एसपी योगेश यादव, एडीएम केसी शर्मा व एडिशनल एसपी प्रकाश शर्मा, एसीएम संतोष गोयल सहित कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। वार्ता के बाद विधायक ने बताया कि वार्ता का रुख सकारात्मक रहा है और प्रशासन ने स्थानीय स्तर से जुड़ी समस्याओं को हल किया है और हल करने का भरोसा दिया दिलाया है। इसके बाद विधायक ने कहा कि अब वे समर्थकों के साथ 2 अक्टूबर को सीधे शहर के भीतर होकर जयपुर के लिए कूच करेंगे।