Advertisement
8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पड़ोसी युवक ने ही आठ वर्षीय बालिका से दुराचार के बाद गला दबाकर हत्या की थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूला है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शराब के नशे में रात्रि को शौच कर के वापस आ रहा था। रास्ते में उसकी 8 वर्षीय बालिका से टक्कर हो गई। वह शराब के नशे में था। उसने बालिका से साथ वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने पुलिस टीम को 10,000 रुपये से पुरस्कृत किया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कासगंज
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


