UP : Five members of a family die in Kasganj, police investigating-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 23, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी : कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

khaskhabar.com: शनिवार, 21 फ़रवरी 2026 11:54 PM (IST)
यूपी : कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है। हालांकि पांचों की मौत कैसे और क्यों हुई, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। पूरा मामला अमापुर कस्बे का है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। मृतकों में 50 साल के श्यामवीर उर्फ फौजी, उनकी 45 साल की पत्नी रामश्री देवी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। बच्चों की पहचान 12 साल की प्राची, 8 साल की आकांक्षा और 5 साल के गिरीश कुमार के रूप में हुई है।
यह घटना अमापुर के एटा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हुई। श्यामवीर की वेल्डिंग की दुकान थी और वह नगला भोजराज के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही अमापुर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचीं।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह घटना श्यामवीर द्वारा अंजाम दी गई प्रतीत होती है, जिसके बाद उन्होंने स्वयं फांसी लगा ली। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर मौजूद हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
एक साथ पांच लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप का माहौल है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इनकी जान क्यों और कैसे गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement