Kasganj: Transfer in Electricity Department, employees bid farewell to officers with tearful eyes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 23, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कासगंज : विद्युत विभाग में स्थानांतरण, कर्मचारियों ने अधिकारियों को नम आंखों से दी विदाई

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जून 2025 1:36 PM (IST)
कासगंज : विद्युत विभाग में स्थानांतरण, कर्मचारियों ने अधिकारियों को नम आंखों से दी विदाई
कासगंज। जनपद कासगंज के विद्युत विभाग में हाल ही में हुए स्थानांतरण के चलते कई अधिकारियों का तबादला हो गया है। इस मौके पर गंजडुंडवारा पटियाली रोड स्थित 87 रेस्टोरेंट में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां सहकर्मियों ने अधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी। ग्रामीण अधिशासी अभियंता अजय सविता का स्थानांतरण जनपद महोबा कर दिया गया है। उन्होंने कासगंज में चार वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। उनकी जगह महोबा से आए पियूष कुमार कुशवाहा को नई तैनाती दी गई है। वहीं, उपखंड अधिकारी महावीर सिंह, जिन्होंने गंजडुंडवारा पर लगभग आठ वर्षों तक सेवा दी, का स्थानांतरण मथुरा किया गया है। उनकी जगह अलीगढ़ विद्युत भंडार से आए सुशील कुमार ने कार्यभार संभाला है। उपखंड अधिकारी पटियाली राहुल सिंह का तबादला मुरादाबाद हुआ है और उनके स्थान पर राकेश जी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अवर अभियंता गंजडुंडवारा पवन कसोधन का स्थानांतरण हाथरस हुआ है, जिनकी जगह कमलेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया है।
विदाई समारोह के दौरान अधिशासी अभियंता अजय सविता ने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कब चार साल बीत गए, पता ही नहीं चला। उन्होंने सभी कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए आगे भी सजग और सुरक्षित रहकर कार्य करने की सलाह दी।
उपखंड अधिकारी महावीर सिंह ने भी भावुक होते हुए सभी कर्मचारियों को गले लगाकर धन्यवाद कहा। अवर अभियंता पवन कसोधन ने भी गले मिलकर सभी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर जेई नीरज कुमार गौंड, जेई विवेक कुमार, विजय कुमार, वाहिद हुसैन, सुनहरी, मुजाहिद हुसैन, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement