Kidnapped child murder arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्ची का अपहरण कर हत्या का आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 1:44 PM (IST)
बच्ची का अपहरण कर हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गुरूग्राम। गुरुग्राम से बच्ची का अपहरण किए जाने और फिर उसकी हत्या करने का आरोपी अब जाकर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी ने दुष्कर्म की नीयत से बच्ची का अपहरण किया था। बिलासपुर सीआईए ने आरोपी को गिरफ्तार करके लंबे समय से उठ रहे सवालों पर विराम लगा दिया है। बता दें कि 29 जुलाई 2016 को एक बच्ची का अपहरण उसके घर के बाहर से हो गया था। मात्र दो दिन बाद ही उसका शव पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी को पकडऩे के लिए प्रयासरत रही। अब पुलिस ने बच्ची के हत्यारोपी को राजीव चौक गुरुग्राम से गिरफ्तार करके अपहरण व हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। सीआईए बिलासपुर पुलिस के मुताबिक टीकाराम नाम के इस आरोपी ने अपनी हवस मिटाने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। उसके बाद उसकी हत्या भी कर डाली। आरोपी ने बच्ची को घर से बिस्किट और 10 रुपए देने का लालच दिया था। जैसे ही बच्ची उसके पास आई तो उसने उसे किडनैप कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कमज़् का प्रयास किया। दुष्कर्म करने में नाकामयाब रहने पर उसने गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी।

[@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement