Advertisement
खाटूश्यामजी नगर पालिका : कांग्रेस की विनीता पूनिया बनीं चेयरमैन, 1 वोट से दर्ज की रोमांचक जीत

कुल 19 मतों की गिनती की गई।
कांग्रेस प्रत्याशी विनीता पूनिया को 10 वोट मिले।
भाजपा प्रत्याशी प्रेम देवी को 9 वोट प्राप्त हुए।
इस प्रकार विनीता पूनिया ने मात्र 1 वोट के अंतर से चुनाव जीतकर पालिकाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रेम देवी अनुपस्थित रहीं।
हाईकोर्ट के आदेश पर हुई मतगणना
गौरतलब है कि 21 सितंबर को मतदान के दौरान 20 में से 19 पार्षदों ने वोट डाले थे। राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने प्रत्याशी विनीता पूनिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रस्तावित पुनर्मतदान को निरस्त किया था और 21 सितंबर को पड़े 19 वोटों की ही गणना कर परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए थे।
परिणाम जारी होते ही कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर पालिका में अब अगला चरण उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सीकर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


