Wanted Opium Smuggler, Hiding in Nepal, Arrested in Sikar; 98.40 Grams of MDMA Seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाल में छिपकर रह रहा अफीम तस्करी का इनामी आरोपी सीकर में गिरफ्तार, 98.40 ग्राम एमडीएमए बरामद

khaskhabar.com: रविवार, 01 नवम्बर 2026 7:15 PM (IST)
नेपाल में छिपकर रह रहा अफीम तस्करी का इनामी आरोपी सीकर में गिरफ्तार, 98.40 ग्राम एमडीएमए बरामद
-सालभर से फरार 2 हजार रुपए का इनामी सालासर रोड पर पुलिस के हत्थे चढ़ा, कोतवाली और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की सीकर। राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीकर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 98.40 ग्राम अवैध एमडीएमए बरामद किया है। पुलिस ने अफीम तस्करी के पुराने मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 2 हजार रुपए के इनामी आरोपी हरिराम जाट (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल में फरारी काट रहा था और हाल ही में सीकर पहुंचा था। यह कार्रवाई जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देशन तथा सीकर पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के पर्यवेक्षण में कोतवाली थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त रूप से की।
क्षतिग्रस्त कार ठीक करवाने आ रहा था आरोपी
एसपी संजीव नैन के अनुसार, शनिवार 31 अक्टूबर को डीएसटी के कांस्टेबल विजयपाल भाटी को गोपनीय सूचना मिली थी कि सदर सीकर थाने के पुराने एनडीपीएस मामले में वांछित और इनामी आरोपी हरिराम बाठोद अपनी क्षतिग्रस्त कार को टोचन करवाकर सीकर शहर में मरम्मत के लिए ला रहा है। आरोपी पर करीब 4 किलो अफीम तस्करी के मामले में कार्रवाई लंबित थी।
सूचना मिलते ही कोतवाली थानाधिकारी सुनील कुमार और डीएसटी प्रभारी उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम तत्काल सालासर रोड पहुंची।
एक्सीलेंस कॉलेज के पास पैदल आते पकड़ा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरिराम बीकानेर-जयपुर बाईपास पर अपनी क्षतिग्रस्त कार सड़क किनारे छोड़कर पुलिस से बचने के लिए एक्सीलेंस कॉलेज के पास पैदल आ रहा था। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए उसे घेरकर हिरासत में ले लिया।
संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर उसके पास से 98.40 ग्राम अवैध एमडीएमए बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुराने अफीम तस्करी मामले की भी जांच
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हरिराम पुत्र पालचंद जाट, निवासी बाठोद, सदर फतेहपुर, सीकर है। वह पुराने अफीम तस्करी प्रकरण में वांछित था और उस पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इस मामले में आगे की जांच उद्योग नगर थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement