Khattar was visiting the Gurgaon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनोहर लाल खट्टर ने किया गुडगाँव का दौरा

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 11:38 AM (IST)
मनोहर लाल खट्टर ने किया गुडगाँव का दौरा
गुरुग्राम/हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 1 नवंबर को गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले स्वर्ण जयंती उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया तथा समारोह का आकर्षण लाइट एंड साउंड शो व लेजर वाटर शो की रिहर्सल को देखा। मुख्यमंत्री सायं के समय ताऊ देवीलाल स्टेडियम में पहुंचे तथा समारोह की तैयारियों में जुटे अधिकारियों की बैठक ली व उन्हें समारोह को को गरिमामयी ढंग से मनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वर्ण जयंती उत्सव के साथ सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी। उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश अपनी 50वी वर्षगांठ मना रहा है, जिसके उपलक्ष्य में 1 नवम्बर को विशाल कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उनके साथ भारत सरकार के करीब दो दर्जन मंत्री व अन्य प्रदेशों के यह भी पढ़े :डाकुओं ने लूटपाट के बाद की हत्या, देखें तस्वीरें यह भी पढ़े :शिक्षा राज्यमंत्री के सामने महिला को घसीटा

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement