JDA will be many programs at the Foundation Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

JDA का स्थापना दिवस कल कई कायर्क्रम होंगे

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अगस्त 2016 7:09 PM (IST)
JDA का स्थापना दिवस कल कई कायर्क्रम होंगे
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के स्थापना दिवस 05 अगस्त को जेडीए परिसर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर गणेश पूजन, वृक्षारोपण एवं विशाल रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जेडीए स्थापना दिवस समारोह का शुभारम्भ प्रातः 9.30 बजे जयपुर विकास आयुक्त श्री शिखर अग्रवाल, जेडीए सचिव श्री पवन अरोड़ा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गणेश पूजन के साथ होगा। इस अवसर पर जेडीए परिसर में वृक्षारोपण के साथ ही विषाल रक्तदान षिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें जेडीए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कर्मचारीगण भी रक्तदान करेंगे। जेडीए भवन में स्थापना दिवस एवं पूर्व संध्या (गुरूवार) पर रोशनी की जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement