It will take huge camp for Diwyango-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिव्यांगजनों के लिए लगेगा विशाल शिविर

khaskhabar.com: शनिवार, 17 दिसम्बर 2016 9:13 PM (IST)
दिव्यांगजनों के लिए लगेगा विशाल शिविर
कैथल। कैलाश मानव के आशीर्वाद और प्रांतीय अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग के मार्गदर्शन से नारायण सेवा संस्थान की ओर से दिव्यांगजनों के लिए विशाल शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग भी वितरित किए जाएंगे। ये शिविर नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से बाहर समस्त भारत में पहला शिविर होगा। 29 और तीस जनवरी को लगने वाले इस शिविर में डाॅक्टर्स की टीम चैकअप के बाद जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। प्रांतीय अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग और सचिव अशोक नमकवाला ने बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति के बच्चे में दिल में छेद हो और वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है तो संस्था उसकी मदद के लिए आगे हाथ बढ़ा रही है। इस अवसर पर शाखा संयोजक सतपाल मंगला, दुर्गा प्रसाद, ईश्वर गोयल, डाॅ विवेक गर्ग, अमित मंगला, गौरव कुमार, जितेन्द्र, कमल, मीनू, मुकेश, नीरज, नितिन, सतपाल, सुमित और विजय भी मौजूद रहे।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement