Inspector from Factories and Boilers Inspection Department arrested in Sikar while accepting ₹20,000 bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीकर में कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग का निरीक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 28 सितम्बर 2026 8:46 PM (IST)
सीकर में कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग का निरीक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीकर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर तृतीय, जयपुर इकाई द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए मोहित शर्मा हाल निरीक्षक, कार्यालय निरीक्षक, कारखाना एवं बॉयलर्स, निरीक्षण विभाग, सीकर को 20,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर तृतीय को शिकायत प्राप्त हुई कि परिवादी की श्रीराम टिम्बर, फर्निचर फैक्ट्री, तारानगर का आरोपी मोहित शर्मा द्वारा निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान 04 पूर्तियोग्य कमियां निकाली गईं। परिवादी द्वारा उक्त कमियों की पूर्ति करने के पश्चात भविष्य में अन्य कमियां नहीं निकालने की एवज में आरोपी द्वारा 20 से 30 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा था। शिकायत के सत्यापन के दौरान दिनांक 24.09.2026 को आरोपी 30 हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग की गई तथा बाद में 25,000 रुपये रिश्वत के रूप में लेने की सहमति व्यक्त की गई।
इस पर ए.सी.बी. उपमहानिरीक्षक पुलिस-द्वितीय, जयपुर ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में ए.सी.बी. जयपुर नगर तृतीय के ज्ञान प्रकाश नवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ट्रेप कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी मोहित शर्मा, निरीक्षक, कार्यालय निरीक्षक, कारखाना एवं बॉयलर्स, निरीक्षण विभाग, सीकर को परिवादी से 20,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के सुपरवीजन में आरोपी मोहित शर्मा से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
-किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में प्रकरण ( अभियोग, प्राथमिक जांच, आदि) दर्ज होने पर , ACB से सीधे संपर्क कर अपना पक्ष/स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया जा सकता है।प्रस्तुत स्पष्टीकरण के ACB द्वारा विस्तृत विश्लेषण के उपरांत ही अनुसंधान में निर्णय लिया जाना ACB की कार्य प्रणाली का हिस्सा है।
यह जानकारी एसीबी के डर से धोखाधड़ी आदि के शिकार होने की संभावना के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के टोल फ्री नम्बर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement