Innocent disappeared from the hostel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होस्टल से मासूम गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश

khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 5:34 PM (IST)
होस्टल से मासूम गायब, पुलिस ने शुरू की तलाश
जोधपुर। शहर से 40 किलोमीटर दूर तिंवरी कस्बे में एक बॉयज होस्टल से छात्र के गायब होने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मथानिया थाने में दी गई रिपोर्ट में पड़ासला गांव के तिंवरी में छात्रावास चलाने वाले मोहनराम जाट ने बुधवार को पुलिस को बताया कि उसके छात्रावास के छात्र का अपहरण हो गया है। मामला दर्ज होने के बाद जोधपुर ग्रामीण पुलिस प्राथमिक स्तर पर इस बात का पता लगा रही है कि स्टूडेंट की अंतिम बार किसके साथ बात हुई। क्या उसे रंजिश के चलते उठाया गया है या फिर कोई दूसरी वजह है, जिसके चलते मासूम को अगवा किया गया। बहरहाल पुलिस मासूम से जुड़ी हर बात को लेकर जांच कर रही है। घटना के बाद से छात्र के परिजन सदमे में हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement