Industry, banking, and professional sectors held extensive deliberations on the development of MSME-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमएसएमई के विकास पर उद्योग, बैंकिंग एवं पेशेवर जगत ने किया व्यापक मंथन

khaskhabar.com: सोमवार, 21 सितम्बर 2026 2:51 PM (IST)
एमएसएमई के विकास पर उद्योग, बैंकिंग एवं पेशेवर जगत ने किया व्यापक मंथन
जयपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के जयपुर चैप्टर-एनआईआरसी की ओर से जयपुर में एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव में एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति, बैंकिंग प्रतिनिधि, विशेषज्ञ एवं पेशेवर एक मंच पर एकत्र हुए और वित्तीय संसाधनों, उद्योगों की चुनौतियों, व्यवसाय विस्तार तथा विकास के अवसरों पर व्यापक विचार-विमर्श किया। कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र में स्वागत संबोधन सीएमए दीप्तांशु पारीक, अध्यक्ष, जयपुर चैप्टर-एनआईआरसी ने किया। उन्होंने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए उद्योग, बैंकिंग एवं पेशेवर जगत के बीच निरंतर संवाद की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उद्घाटन सत्र में सीएमए राकेश यादव, पूर्व अध्यक्ष एनआईआरसी (2025-26); सीएमए एस.एन. मित्तल, पूर्व अध्यक्ष-एनआईआरसी; सीएमए डॉ. दीपक कुमार खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष, जयपुर चैप्टर; तथा सीएमए संदीप चौहान, प्रबंधन समिति सदस्य ने सभा को संबोधित किया। वक्ताओं ने एमएसएमई क्षेत्र की आवश्यकताओं, उद्योगों के समक्ष मौजूद चुनौतियों, वित्तीय संसाधनों तथा एमएसएमई के विकास में पेशेवरों की भूमिका से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। उद्घाटन सत्र का संचालन सीएमए प्रार्थना कोचर ने किया। कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता सुश्री अंजू सिंह, राष्ट्रीय सचिव, लघु उद्योग भारती एवं सदस्य, कार्यकारी बोर्ड, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र की बदलती आवश्यकताओं, वित्तीय संसाधनों, नीतिगत सहयोग तथा उद्योग एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों तथा सतत विकास के महत्व को रेखांकित किया।
उद्घाटन सत्र के अंत में सीएमए पूर्णिमा गोयल, सचिव, जयपुर चैप्टर ने Vote of Thanks प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया।
कॉन्क्लेव के प्रथम तकनीकी सत्र में राजीव के, चावला, अध्यक्ष, IAMSME of India एवं जयराज ग्रुप तथा श्री अभिषेक सिंघवी, प्रमुख परामर्शदाता ने एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं व्यावहारिक अनुभव साझा किए। सीएमए हरेंद्र पारीक ने भी तकनीकी सत्र को संबोधित किया। सत्र का संचालन सीएमए वर्तिका ताड़ी, प्रबंधन समिति सदस्य ने किया।
इसके बाद आयोजित विशेष परिचर्चा में उद्योग एवं बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने एमएसएमई इकाइयों के लिए ऋण एवं वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता, बैंकिंग सुविधाओं, बाजार में प्रतिस्पर्धा, व्यवसाय विस्तार तथा उद्योगों की जमीनी चुनौतियों पर चर्चा की। परिचर्चा में ऋषभगोधिका, अरविंद कील, राजेश कुमार सोढानी, रवि परसरामपुरिया, सत्य पाल एवं चंदन कुमार, आईडीबीआई बैंक ने भाग लिया।
कॉन्क्लेव के माध्यम से एमएसएमई उद्यमियों, उद्योग प्रतिनिधियों, बैंकिंग क्षेत्र एवं पेशेवरों को अपने अनुभव, चुनौतियों एवं व्यावहारिक सुझाव साझा करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement