in haryana century for cow will be create-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गायों के लिए बनेंगे गौ अभ्यारण्य

khaskhabar.com: सोमवार, 12 सितम्बर 2016 2:07 PM (IST)
गायों के लिए बनेंगे गौ अभ्यारण्य
सिरसा। हरियाणा सरकार प्रदेशभर में गौ अभयारण्य खोलने जा रही है। इसी कड़ी में सिरसा में भी गो अभयारण्य जल्द बनाया जाएगा। इसके लिए पूरा प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। गौ अभयारण्य के लिए दो स्थानों का चयन भी कर लिया गया है। फूलकां गांव व अलीमोहम्मद दोनों ही स्थानों पर 50-50 एकड़ से अधिक भूमि गौ अभ्यारण के लिए ली गई है और यहां बड़े स्तर पर पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। दोनों ही स्थानों की सूचना राज्य सरकार को भेज दी गई है। गौ अभ्यारण बनने की स्थिति में सडक़ों पर घूम रहे गोवंश को आश्रय मिलेगा और दुर्घटनाएं भी रुक पाएंगी। सिरसा के ए डी सी अजय सिंह तोमर ने इस सबंध में जानकारी दी है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement