Hooda, Congress considered the differences in workers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हुड्‌डा ने माना कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मतभेद

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 9:32 PM (IST)
हुड्‌डा ने माना कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मतभेद
फतेहाबाद। भूना में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस की अंर्तकलह पर कन्नी काट ली। हुड्डा यहां दशहरा पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। हुड्डा द्वारा भूना में रावण दहन भी किया जाना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं में कुछ मतभेद हैं जिन्हें पार्टी स्तर पर सुलझा लिया जाएगा। जिसको लेकर कांग्रेस हाईकमान द्वारा एक कमेटी का गठन करके प्रयास भी किए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस के कार्यलयों में हुड्डा की तस्वीरों को हटाए जाने बारे सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई भी अनुशासनहिनता करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से मंहगाई लगातार बढ़ी है। उन्होंने किसानों की हिमायत करते हुए कहा कि कांग्रेस के द्वारा दशहरे के बाद अनाजमंडियों का दौरा किया जाएगा और किसानों का हालचाल जाना जाएगा। दो महीने तक इस कार्यक्रम के बाद जींद में एक रैली का आयोजन किया जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें देश के सैनिक पर गर्व है। उन्होंने सैनिक के वेतन पर बोलते हुए कहा कि वेतन में जो विसंगतियां है उस पर सरकार को ध्यान देकर तुरंत कदम उठाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement