khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 9:42 PM (IST)
अजमेर। विजयनगर की कृषि मंडी के पास शुक्रवार रात एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर बाइक से भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकडक़र पीट दिया।
लोगों ने बताया कि कृषि मंडी के पास बाइक सवारों ने राहुल का मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। राहुल ने शोर मचाया तो आगे खड़े युवकों ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। लोगों ने बदमाशों की जमकर पिटाई की और उनके कपड़े उतार दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने दोनों बदमाश पुलिस के हवाले कर दिए।
एक व्यक्ति से मोबाइल छीन मोबाइल चोर गिरोह के दो सदस्य रात को राहुल नाम के व्यक्ति का मोबाईल चुरा के भाग रहे थे की राहुल ने शोर मचाया तो आगे खड़े युवको ने दोनों को दबोच लिया । देखते दिखाते वंहा भीड़ जमा हो गई और बदमाशो की धुनाई कर दी सुचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मोले पर पहुंची तो लोगो ने दोनों चोरी को पुलिस के हवाले कर दिया ।