Hand grenade bomb found in excavation in Shahpura, police took possession, there is peace in the area-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 5, 2026 2:13 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शाहपुरा में खुदाई में मिले हेंड ग्रेनेड बम, पुलिस ने लिया कब्जे में, हलके में है शांति

khaskhabar.com: शनिवार, 16 मार्च 2024 3:37 PM (IST)
शाहपुरा में खुदाई में मिले हेंड ग्रेनेड बम, पुलिस ने लिया कब्जे में, हलके में है शांति
शाहपुरा। शाहपुरा से आसींद रोड़ पर नगर परिषद की ओर से चल रहे मनरेगा कार्य की खुदाई में तीन हेंड ग्रेनेड बम मिलने से एक बारगी तो हड़कंप मच गया। बाद में तीनों बमों को पुलिस के अपने कब्जे में लेने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस मामले में जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने बताया कि नगर परिषद की सूचना पर वो मौके पर पहुंची। आसींद रोड़ के पास मोडा की नाडी में शहरी मनरेगा योजना में आज महिलाएं खुदाई कर रही थी। एक महिला के खुदाई के दौरान लोहे की वस्तु दिखने पर उसे निकाला तो प्लास्टिक के कट्टे में तीन गेंद मिली। पुलिस ने इनको कजे में ले लिया है। अब इनकी जांच करायी जा रही है। इससे पूर्व शाहपुरा नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को तीन ग्रेनेड बम मिलने से फैली सनसनी फैल गयी। नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों के मौके पर पहुंचने व किसी भी प्रकार की घटना न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। नगर परिषद की ओर से आसींद रोड पर मोडा की नाड़ी में चल रहे शहरी मनरेगा कार्य के दौरान ये बम मिले।
महिलाएं खुदाई का कार्य कर रही थी उसी दौरान एक प्लास्टिक कट्टे में तीनों ग्रेनेड बम मिले। महिलाएं इसे लोहे की गेंद समझ खेलने लगी। किसी के बम की बात कहने पर मेट ने नगर परिषद प्रशासन व जमादार को सूचित किया। परिषद सभापति रघुनंदन सोनी ने मौके पर पहुंच कर देखा व पुलिस को सूचना दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा शाहपुरा पुलिस थाने के जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची। तीनों बम को पुलिस के कब्जे में लेकर मौका निरीक्षण कर श्रमिकों से जानकारी ली। बाद में उसी स्थान पर दो फीट ओर खुदाई करायी गयी। खुदाई में कुछ न मिलने पर पुलिस भीलवाड़ा से फोंरेसिंक टीम व बम निरोधक दस्ते को बुलवाया। पुलिस ने तीनों बमों को सुरक्षित रखा दिए है। पुलिस ने मिट्टी के भी सेंपल लिये है।
पुलिस ने तीनों बमों को यहां सतर्कता से सुरक्षित रखवा लिया है और पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। भीलवाड़ा से एफएसएल, डॉग स्क्वायड टीम व बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस अब यह भी पता लग रही है कि यह बम कितने पुराने हैं और किसके द्वारा यहां छुपाए गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement